Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

  उर्फी अपना परफेक्ट मैच ढूँढने आ रही हैं स्प्लिट्सविला

फिल्मी फीवर
  उर्फी अपना परफेक्ट मैच ढूँढने आ रही हैं स्प्लिट्सविला

'बिग बॉस ओटीटी' में नजर आई उर्फी जावेद अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उर्फी अपने लुक्स की वजह से आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं और कई बार ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाती हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में भले ही उर्फी ज्यादा समय न टिक पाई हों, लेकिन अब वो अपने दूसरे रियलिटी शो के लिए एकदम तैयार हैं। दरअसल, उर्फी जावेद 'एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स4' में नजर आने वाली हैं।


स्प्लिट्सविला एक्स4' शो का प्रोमो जारी हो चुका है, जिसमें उर्फी जावेद सभी कंटेस्टेंट पर भड़कती नजर आ रही हैं। शो को इस बार  सनी लियोनी के साथ टीवी के जाने माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी होस्ट करते नजर आएंगे।शो का प्रोमो जारी हो गया है, जिसमें उर्फी जावेद सभी कंटेस्टेंट पर भड़कती नजर आ रही हैं।

​​​​​​​

कच्चा बादाम Girl In Red Dress Birthday Special

प्रोमो में साफ दिखाई दे रहा है कि उर्फी शो के सभी कंटेस्टेंट से गुस्से में कहती हैं, जानते हो किससे बात कर रहे हो? प्रोमो को देखकर ऐसा अंदाजा भी लगाया जा रहा है कि शायद उर्फी के पास कोई पावर है। उर्फी का कहना था कि “इस डेटिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनना किसी पागलपन से कम नहीं है, ये शो अपना एक परफेक्ट मैच ढूंढने के लिए है और मैं बहुत रोमांटिक हुँ इसलिए इसमें कोई शक नहीं है कि मैं शो का हिस्सा बनना चाहती थी।”