5 राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके है और अब सबकी नजरे 10 मार्च के नतीजों पर टिक गयी है। चुनावों के सम्पन्न होती ही कई प्रकार के एग्जिट पोल आने शुरू हो गए है और सभी दल अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे है। UP, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। 5 राज्यों में से 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार है तो एक में कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन 10 मार्च को तय होगा जनता ने किसे सरकार बनाने का जनादेश दिया है।
एग्जिट पोल के नतीजे बहुत कम सही साबित होते है और इसी वजह से लोगों में इनके प्रति इतना विश्वास नहीं है। इन नतीजों से सबसे ज्यादा प्रभाव बीजेपी को होगा क्योंकि 4 राज्यों में वापसी करनी और पंजाब में बड़ा फेरबदल करना है। अगर बीजेपी सभी राज्यों में चुनाव हार जाती है तो बहुत बड़ी बात होगी।
यूपी चुनाव
यूपी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में कड़ी टक्कर होने जा रही है। इस बार पलड़ा सपा का भारी नजर आ रहा है।
पंजाब चुनाव
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस को फिर फायदा होता दिख रहा है लेकिन उसे आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है। बीजेपी और अमरिंदर सिंह का अलाएंस भी बड़ा उल्टफेर कर सकता है।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में बीजेपी सरकार जाने की तैयार में है और कांग्रेस को सत्ता में आने फिर से मौका मिल सकता है। सीएम पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत में कड़ी टक्कर होती दिख रही है।
गोवा
गोवा की 40 सीटों पर इस बार बीजेपी को आप के साथ कांग्रेस से टक्कर मिल रही है।
मणिपुर
मणिपुर में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है।
