Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आंख फड़कने से मिल जाता है लाभ और हानि का संकेत, जानें कैसे

धर्म
आंख फड़कने से मिल जाता है लाभ और हानि का संकेत, जानें कैसे

हिंदू धर्म में कई ऐसी बाते होती है जिनके अनुसार हम शुभ और अशुभ के बारे में पता कर सकते हैं। कई लोग इसमें विश्वास करते है तो कई लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। कई लोगों को लगता है कि कुछ अच्छा या बुरा होने से पहले उनको इस बात का एहसास हो जाता है जिसके कारण वह सर्तक हो जाते है। कई बार लोग अपनी आंख को लेकर सवाल पूछते है कि उनकी आंख फड़क रही है तो उनके साथ या तो अच्छा होगा या फिर बुरा होगा। 

गधी का दूध बेचकर मालामाल हुआ ये शख्स, जाने एक दिन की कमाई!

आज हम आपको आंख के फड़कने से होने वाले शुभ और अशुभ के बारे में बताने जा रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार महिलाओं और पुरुषों की आंख के फड़कने का अर्थ एक जैसा नहीं होता है महिलाओं की बाईं आंख और पुरुषों की दाईं आंख का फड़कना शुभ है।

पुरुषों की सीधी आंख फड़कती है तो शुभ संकेत होता है और धन लाभ की तरफ भी इशारा होता है। इसके विपरीत यदि किसी महिला की सीधी आंख फड़कती है तो यह अशुभ संकेत मानी जाती है जिसके कारण उनको नुकसान हो सकता है। 


महिला की बाईं आंख फड़कती है तो वह शुभ संदेश मिलने का संकेत देती है। पुरुष की उल्टी आंख फड़कना नुकसान होने की तरफ इशारा करती है। कई लोग इसे वैज्ञानिक कारण भी मानते है।