Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अब sms के जरिए घर बैठे मिलेगी FIR की सुचना

आपणो राजस्थान
अब sms के जरिए घर बैठे मिलेगी FIR की सुचना

राजस्थान पुलिस ने परिवादियों की सुविधा के लिए एक और नवाचार किया है। इस नवाचार के तहत पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले परिवादियों को एसएमएस के माध्यम से घर बैठे ही एफआईआर की प्रति उपलब्ध हो सकेगी।

महानिरीक्षक पुलिस SCRB शरत कविराज ने जानकारी दी की एसएमएस के माध्यम से एफआईआर दर्ज होने की सूचना देने के संबंध में पूर्व में ही सुविधा सृजित की गई थी। अब इस सुविधा का विस्तार करते हुए एक लिंक और जोड़ा गया है।  

इस जोड़े गए लिंक के माध्यम से परिवादी ईसाइन की हुई एफआईआर की प्रति प्राप्त कर सकेंगे। अब एफआईआर पर ईसाइन अनिवार्य कर दिया गया है। इस सुविधा के बाद अब परिवादियों को FIR की कॉपी लेने मे खासी आसानी होगी।