राजस्थान में कांग्रेस के लिए परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है क्योंकि कभी आपसी गुटबाजी तो कभी सरकार के मंत्रियों पर भष्ट्राचार और हत्या जैसे आरोप लग रहे है। सीएम गहलोत के करीबी मंत्री महेश जोशी के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। एक युवक ने आरोप लगाते हुए अपनी जान दे दी और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया इसके बाद इस घटना के बारे में पता चला। इससे पहले भी जोशी के बेटे पर रेप के आरोप लगा थे और इसके बाद पीड़िता की FIR राजस्थान पुलिस ने दर्ज नहीं कि तो दिल्ली में जाकर FIR दर्ज करवानी पड़ी।
इस मामले में युवक के सुसाइड करने के बाद देर रात कैबिनेट मंत्री महेश जोशी समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। एफआईआर मृतक राम प्रसाद मीणा के भाई ने शिकायत दर्ज करवाई है। मरने से पहले राम प्रसाद ने हवामहल विधायक व कैबिनेट मंत्री महेश जोशी सहित 8 लोगों का नाम लेते हुए कहा वह उसे बहुत परेशान कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अगर जमीन को खाली कर दो तो कुछ नहीं होगा।
मंदिर के पास रहने का कोई अधिकार नहीं है और इस जमीन का पट्टा नगर निगम से लिया हुआ है। लेकिन इसके बावजूद हमारी जमीन पर मकान का निर्माण करने पर हमे परेशान किया जाता है। इस बात को लेकर हमने प्रशासन से गुहार लगाई और वहां से भी हमे कोई मदद नहीं मिली, क्योंकि उनका कहना था कि उन पर मंत्री जोशी का दबाव है। घटना के बाद से परिजनों ने शव को कमरे में बद कर रखा है और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े है।
फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये अब तक की सभी बड़ी खबरें
काले हनुमान मंदिर के पास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मृतक अपनी जमीन पर मकान बनाना चाहता था लेकिन उसे ऐसा नहीं करने दिया जा रहा है। इससे परेशान होकर राम प्रसाद ने फांसी लगाकर सुसाइड किया लेकिन मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाकर इस घटना के बारे में बताया।
