Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन

राज्य समाचार
राजस्थान के डीजीपी एमएल लाठर के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई परेड का आयोजन

     


राजस्थान के पुलिस मुखिया डीजीपी एमएल लाठर गुरूवार को रिटायर हो रहे है। डीजीपी एमएल लाठर की सेवानिवृत्ति के मौके पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकेडमी में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी एमएल लाठर को आरपीए मुख्य द्वार से पुलिस परम्पराओं के अनुसार घुड़सवार पुलिस और मोटर साईकिल राईडर्स द्वारा सम्मानपूर्वक स्टेडियम तक लाया गया। कार्यक्रम में डीजीपी एमएल लाठर अपने परिवार सहित शामिल हुए।


वहीं कार्यक्रम में नामित डीजीपी उमेश मिश्रा भी अपने परिवार सहित पहुंचे। राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित सेरेमोनियल परेड़ में जयपुर स्थित चौथी और पांचवी बटालियन आरएसी, हाडी-रानी महिला बटालियन, पुलिस आयुक्तालय जयपुर, यातायात पुलिस, जयपुर ग्रामीण और ईआरटी की टुकड़ियों ने सेन्ट्रल बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के साथ कदम से कदम मिलाकर डीजीपी एमएल लाठर को सलामी दी। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीजीपी एमएल लाठर ने शानदार परेड के लिये आरपीए निदेशक और उनकी टीम के साथ परेड में शामिल पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने डीजीपी के रूप में 2 वर्षो सहित सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिये सभी पुलिस कार्मिकों का भी आभार जताया।

​​​​​​​

Superstar Pawan Singh ने अपनी बीवी को किया प्रताड़ित

अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि सेवा काल में जुवेनाइल मामलों के लिए महिला सहायक उपनिरीक्षक की तैनाती, साइबर थानों की शुरूआत, पुलिस कर्मियों की पदोन्नति, सिपाहियों को जाँच अधिकारी के रूप में नियुक्त करने, पुलिस थानों में स्वागत कक्ष बनाने, पुलिस कर्मियों के लिए रोडवेज पास की सुविधा, पुलिस कर्मियों के लिए कोविड़ पैकेज, थानाधिकारी के रूप में पुलिस निरीक्षक की तैनाती और मोबाइल इन्वेस्टिगेशन यूनिट सहित अन्य काम हुए। लंबित प्रकरणों के निस्तारण में देश मे अग्रणी है । उन्होंने कहा कि पूरे सेवाकाल के दौरान कई पुलिस महकमे के लिए कई काम किए ,लेकिन किसी भी कार्मिक का सेवाकाल अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने में ही लग जाता है।