Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

धनतेरस से भाई-दूज तक की तैयारी...और भी ज्यादा आसान 

स्पॉटलाइट
धनतेरस से भाई-दूज तक की तैयारी...और भी ज्यादा आसान 

दिवाली में अब वक्त नहीं बचा है। इस साल 24 october2022 को मनाई जाएगी, हालांकि दिवाली की रौनक बाजारों में अभी से दिखने लगी है। त्योहार को उत्साह से मनाने के लिए लोग पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते हैं। दिवाली पांच अलग अलग पर्वों का त्योहार है। दिवाली त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसमें भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है। इस दिन बर्तन और सोने-चांदी का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। दूसरे दिन नरक चतुर्दशी होती है, जिसे छोटी दिवाली कहते हैं। छोटी दिवाली में घर की साफ सफाई और सज्जा की जाती है। फिर दीपावली के दिन लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना और दीपोत्सव होता है। दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाते हैं। ये दोनों पर्व भी धार्मिक आधार पर महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में इन पांच दिनों के लिए बहुत सारी तैयारियां पहले से कर लेनी चाहिए। अगर अभी तक आपने दिवाली की तैयारी शुरू नहीं की है, तो आइए आपको धनतेरस से लेकर भाई दूज मनाने के लिए तैयारियों की पूरी लिस्ट बताते हैं।

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भी किया घोटाला-Rajyavardhan Singh Rathore


रसोई के सामान की खरीदारी
रसोई के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की लिस्ट बनाकर पहले ही सारा सामान मंगवा लें। सब्जियां और फल त्योहार के एक दो दिन पहले ही खरीदें, लेकिन बाकि के सभी मसाले, तेल, आटा और चावल आदि की व्यवस्था पहले से कर लें।

त्योहार का खाना प्लान तय करें
धनतेरस, छोटी दिवाली व दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज में क्या पकवान बनाने हैं। चार दिन का लंच प्लान पहले से तय कर लें।
कपड़ों की खरीदारी
त्योहार में अक्सर लोग नए कपड़े पहनते हैं। ऐसे में पहले से ही परिवार के सदस्यों के लिए कपड़ों की खरीदारी कर लें। बजट के मुताबिक जो भी कपड़े और अन्य जरूरी शॉपिंग करनी है, पहले से करें।
साफ सफाई
रोजाना घर पर झाड़ू, पोछा करने के बाद भी घर में गंदगी रह जाती है। दीवारों के कोनों, अलमारी, रसोई आदि की सही से साफ सफाई पहले से कर लें। जो सामान काम का न हो, उसे घर से निकाल दें। कबाड़ या खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान को ठीक करा लें या बेंच दें। पुराने कपड़ो या किसी अन्य चीज का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो जरूरतमंद को दे दें।

​​​​​​​

गिफ्ट
दिवाली के बाद भाई दूज का पर्व है। अगर आप अपने भाई या बहन को इस मौके पर तोहफा देने वाले हैं तो पहले से ही भाई दूज का गिफ्ट खरीद लें। त्योहार से एक दिन पहले गिफ्ट खरीदने के लिए न जाएं।
लाइट चेक कर लें
दीपावली के मौके पर घरों में लाइट से सजावट की जाती है। अगर आपके पास पहले से लाइट्स हैं तो उन्हें जांच लें कि वह सही से काम कर रही हैं या नहीं।

धनतेरस की तैयारी

1-इस साल धनतेरस 23octoberको है। धनतेरस के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए तैयारियों की लिस्ट में सबसे पहले शॉपिंग लिस्ट को शामिल करें। धनतेरस में आपको क्या क्या खरीदना है, उसकी पूरी सूची बना लें। इसमें भगवान कीपोशाक ,पूजा सामग्री, बर्तन और सोने-चांदी का सामान शामिल कर सकते हैं।

2-शाम में दीए जलाए जाते हैं और घर कोजगमगा कर दिया जाता है। इसलिए घर को सजाने के लिए लाइट्स और दीपों की व्यवस्था कर लें।

3-पूजा का प्रसाद, त्योहार के लिए लंच और डिनर के लिए जरूरी सब्जी और फल आदि की व्यवस्था कर लें।

दिवाली वाले दिन क्या करे
इस साल छोटी दिवाली और दीपावली एक ही दिन मनाई जा रही है। इसलिए घर की सजावट, लाइटिंग आदि सुबह ही कर लें। रंगोली बना लें और घर को सजा लें।