Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

फिल्म 'अंतिम' में सलमान का नया अवतार देखकर फैंस हुये पागल

फिल्मी फीवर
फिल्म 'अंतिम' में सलमान का नया अवतार देखकर फैंस हुये पागल
सलमान‌ खान के फैंस काफी लंबे समय से उनकी नई फिल्म का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे और अब उनका यह इतंजार जल्द ही खत्म होने वाला है। सलमान की न‌ई‌ फिल्म 'अंतिम' के देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है। रिलीज से पहले मुम्बई के एक मल्टीप्लेक्स में 'अंतिम' के प्रीमियर का आयोजन किया गया है जिसमें सलमान का नया अवतार फैंस को पागल कर रहा है।

सलमान खान इस फिल्म में सरदार राजवीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं और दर्शकों को सलमान का लुक बहुत ही ज्यादा पसंद आया है। फिल्म 'अंतिम' 26 नवंबर से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आयुष शर्मा पहली बार गैंगस्टर का रोल में नजर आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
इस फिल्म में सलमान सिख पुलिसवाले का रोल निभाते दिख रहे है और जब प्रीमियर के रेड कार्पेट पर पहुंचे तो उनका अंदाज देखने लायक था। इस दौरान सलामन की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर संगीता बिजलानी भी फिल्म देखने आई थी। फिल्म में सलमान के बहनोई आयुष शर्मा भी दिखाई दिये तो प्रीमियर के मौके पर सलमान खान को सपोर्ट करने के लिए  सुनील शेट्टी भी आये थे। सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड से बतौर हीरो डेब्यू करने जा रहे हैं। 
सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' 3200 स्‍क्रीन पर रिलीज की गयी और इस फिल्म की टक्कर जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' से होगी। अब यह देखना होगा की सलमान की नई फिल्म कमाई के मामले में कितना दमदार प्रदर्शन कर पायेगी।