Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस शख्स को मंहगा पड़ गया बालों में थूकना, पुलिस कार्यवाही से पहले मांगी माफी

फिल्मी फीवर
इस शख्स को मंहगा पड़ गया बालों में थूकना, पुलिस कार्यवाही से पहले मांगी माफी

देश के मशहूर हेयर स्‍टाइलिस्‍ट जावेद हबीब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो महिला के बाले काटते हुए नजर आ रहे है, लेकिन अचानक बाल काटते हुए वो महिला के बालों में थूक देते है, और कहते है कि मेरे थूक में जान है..वीडियों के सामने आने के बाद जावेद हबीब की जमकर आलोचना हो रही है, वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद महिला का रिएक्‍शन भी सामने आया है। 

jawed Habib ने थूक लगाकर काटे महिला के बाल, बोले मेरे थूक में जान है!, Video

महिला ने अपना नाम पूजा गुप्‍ता बताया है, महिला ने कहा- मैं गली के नुक्‍कड़ नाई से बाल कटा लूंगी लेकिन जावेद हबीब से नहीं, और क्या कुछ कहा महिला ने चलिये आपको सुनाते है।  इस वीडियो के आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर जावेद हबीब की जमकर आलोचना कर रहे हैं, इस वीडियो को तमाम लोगों ने ट्विटर पर शेयर किया है। 

इस घटना के बाद जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और इसके बाद उन्होंने मांफी भी मांगी है। इस घटना पर धर्म के नाम जावेद का विरोध होना भी शुरू हो गया है और हबीब पर भारतीय दंड संहिता की धारा 355 और महामारी रोग कानून, 1897 के तहत मामला दर्ज हुआ है।


जावेद देश में नहीं पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते है और भारत में लगभग 100 से ज्यादा शहरों में 1 हजार से ज्यादा सैलून हैं।
विवाद को बढ़ता देख जावेद ने माफी मांग ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा, 'मेरे द्वारा जो भी किया वह एक हंसी मजाक के लिए था और इस पेशे में कुछ नया करने के लिए ऐसा किया था। अगर आपको सच में ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं और आप मुझे माफ कर दें।