पिछले 50 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और अलवर के सरिस्का जंगल में लगी आग विकराल रूप लेती दिख रही है। आग जंगल के 15 किलोमीटर से ज्यादा एरिया में फैल चुकी है और आग पर काबू पाने के सभी प्रयास फेल होते दिख रहे है। वन विभाग ने अब आग बुझोन में सेना के हेलिकॉप्टर व एरियल लिफ्ट फायर ब्रिगेड से मदद ले रहा है। सेना के दो हेलिकॉप्टर ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है और हेलिकॉप्टर सिलीसेढ़ झील से पानी ला रहे हैं।
आग को बुझाने में सरिस्का,अलवर और दौसा का स्टाफ और ग्रामीणों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया जा रह है। सरिस्का के कई गांव भी खाली करवा लिए गए हैं। आग से करीब 140 हेक्टेयर जंगल जल चुका है और आग वाले हिस्से में फायर लाइन बनाई गई है। इस आग के कारण दर्जनों बाघों पर खतरा मंडरा रहा है और बल्कि चिंता की बात ये है कि आग तेजी से फेल रही है।
पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़िया वहां तक नहीं पहुंच रही है और चढ़ने में परेशानी आ रही है। पैंथर और अन्य जंगली जानवर को लेकर भी खतरा बढ़ता जा रहा है। पतझड़ के मौसम में आग लगने का खतरा ज्यादा होता है, लेकिन सरिस्का में पहली बार इतनी तेजी से आग लगी है और इसके कारण बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
