Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अमेरिकी डॉक्टरों का कमाल,इंसान के दिल में धड़केगा सूअर का दिल, भारत ने किया पहला परिक्षण!

रेसिपी
अमेरिकी डॉक्टरों का कमाल,इंसान के दिल में धड़केगा सूअर का दिल, भारत ने किया पहला परिक्षण!

इन दिनों एक अमेरिकी डॉक्टरों को लेकर बड़ी चर्चा हो रही है जिसने एक इंसान को बचाने के लिए उसके शरीर में सूअर का दिल ट्रांसप्‍लांट किया है। यह कितना कारगर साबित होगा उसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इस काम को लेकर दुनिया भर में इस डॉक्टर की जमकर तारीफ हो रही है।

इंसान के दिल में धड़केगा सुअर का दिल,देखें Video

इस प्रकार का ट्रांसप्‍लांट भारत में 25 साल पहले ही हो चुका था लेकिन वह सफल नहीं हुआ था जिसके कारण उसकी चर्चा कोई नहीं करता है। हाल ही में जब अमेरिकी डॉक्‍टरों ने मैरिलैंड यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में एक शख्स में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर  का दिल सफलतापूर्वक लगाकर दुनिया में नया करामत किया तो भारत के उस डॉक्टर की याद आयी जिसने यह काम बहुत पहले ही कर दिखाया था।

भारत के असम में रहने वाले डॉक्‍टर धनी राम बरुआ ने 1997 में इस तरह की सर्जरी करने हुए इंसान में पहली बार सूअर के दिल का प्रत्‍यारोपण किया था। इस प्रत्‍यारोपण के बाद वह शख्स 7 दिन ही जिंदा रह पाया था। इसके घटना के बाद डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या और मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम के आरोपों के चलते उनको गिरफ्तार कर लिया गया और जेल में डाल दिया गया। 

Vaccine Booster Dose के नाम पर Scam, खाली कर सकता है Bank Account,देखें Video

प्रत्‍यारोपण को लेकर राम बोरुआ ने पहले ही यह दावा किया था दुनिया में केवल सुअर एकमात्र ऐसा जानवर है जो ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन के लिए सबसे अच्छा है। इस खबर के बाद बोरूआ ने कहा कि मैंने जो काम सबसे पहले किया उसकी खुखी आज भी है और अब इस तहर के प्रयोग ने मेरी बात को सही साबित कर दियाा है।


डॉ बरुआ ने ओपन हार्ट सर्जरी क्लिनिक स्थापित करने का भी प्रयास किया था। लेकिन वह सफल नहीं हुए लेकिन अब उनके सालों पूराने परीक्षण पर बड़ी सफलता मिलने से उनकी बात सही साबित हो रही है। भारत में दुनिया का ऐसा देश है जहां सबसे प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आज की प्रणाली को टक्कर देती है।