Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान में बिपरजॉय से 4 जिलों में बाढ़ के हालात, 10 लोगों की गई जान

आपणो राजस्थान
राजस्थान में बिपरजॉय से 4 जिलों में बाढ़ के हालात, 10 लोगों की गई जान

राजस्थान में बिपरजॉय तूफान के कारण भारी बारिश का दौर लगतार जारी है।  मौसम केंद्र ने अगले 2 दिन तक टोंक, बूंदी, कोटा, बारा, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अजमेर, जयपुर भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, धौलपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। 12 इंच तक बारिश रिकॉर्ड की गई है जिसके कारण पाली, जालोर, बाड़मेर और सिरोही में तो बाढ़ के हालात बने हुए है।  19 और 20 जून को बिपरजॉय का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। 20 जून के बाद चक्रवात कमजोर हो जाएगा। अरब सागर से आए बिपरजॉय अब तक के तूफानों में सबसे ज्यादा प्रभावशाली है। 

Hyderabad News: मामा ने की भांजी का कत्ल

पिछले 10 सालों में आए सभी चक्रवात में सबसे ज्यादा प्रभावशाली और सबसे ज्यादा समय तक एक्टिव रहने वाला चक्रवात बिपरजॉय को माना गया है। बिपरजॉय का सबसे ज्यादा गुजरात के बाद राजस्थान में देखने को मिला है। पिछले 24 घंटों से भारी बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश के लगातार होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और इसके कारण 10 लोगों की जान भी गई हैं। 6 जून को ये चक्रवात अरब सागर में शुरू हुआ था और इसके बाद इसका प्रभाव गुजरात और राजस्थान में देखने को मिला है।