Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर ठोका मानहानी का दावा, जल्द होगा बड़ा एक्शन

देश विदेश
केंद्रीय मंत्री शेखावत ने सीएम गहलोत पर ठोका मानहानी का दावा, जल्द होगा बड़ा एक्शन

संजीवनी घोटाले को लेकर सीएम गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच छीडी जुबानी जंग अब कोर्ट तक पहुंच गई है। दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए है और एक दूसरे को जिम्मेदार ठहराया था लेकिन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह मुख्यमंत्री गहलोत के खिलाफ मानहानि का दावा किया है। 

शेखावत ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे और दावा पत्र पेश किया। संजीवनी घोटाले में उनके परिवार के बारे में की गई बयानबाजी को आधार बनाकर केस दर्ज करवाया है। पिछले दिनों गहलोत ने सचिवालय में बजट की समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि इस घोटोल में गजेंद्र सिंह के साथ उनका पूरा परिवार शामिल है। उन्हें इस बात का है कि अफसोस ऐसे घपलेबाज को पीएम ने मंत्री बना रखा है।

गहलोत लंबे समय से संजीवनी घोटाले को लेकर गजेंद्र सिंह पर आरोप लगा रहे हैं। गहलोत के खिलाफ मानहानि केस को राजस्थान की सियासत की सियासत को लेकर जोड़ा जा रहा है। सिंह संजीवनी घोटाले में खुद को पाक—साफ बताते हुए गहलोत पर राजनीतिक दुश्मनी से बयान देने के आरोप लगाते रहे हैं। गहलोत ने मानहानि केस का स्वागत है और कहा इस के बहाने केस तो आगे बढ़ेगा। 

मोनू मानेसर एक सच्चा गौ भक्त - वीरेंद्र गोठड़ी

सिंह ने कहा सीएम के बेटे को चुनावों में हराया तो वह बात उनको पच नहीं रही है और इसी बात का बदला लेने के लिए ऐसे बयान दे रहे है। उनकी सरकार है तो उनको जांच करवानी चाहिए ताकि पूरी सच्चाई जनता के सामने आ सके। दोनों ही नेता जोधपुर से है और इस शेखावत को सीएम की रेस में सबसे आगे बताया जा रहा है।