Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गांधी परिवार से बने अध्यक्ष नहीं तो टूट जाएगी कांग्रेस-प्रमोद तिवारी

आपणो राजस्थान
गांधी परिवार से बने अध्यक्ष नहीं तो टूट जाएगी कांग्रेस-प्रमोद तिवारी

कांग्रेस में इन दिनों नए अध्यक्ष को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है और कांग्रेस के नेता राहुल गंाधी को ही अध्यक्ष बनाने का दावा कर रहे है। लेकिन राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह इस पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे और इस बार राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने की चर्चा तेज हो रही है।

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान, शिक्षा मंत्री B.D ने कहीं ये बड़ी बात!

आज इसी मुद्दे पर राज्यसभा सांसद और सीडब्ल्यूसी सदस्य प्रमोद तिवारी ने गांधी परिवार से ही अध्यक्ष बनाए जाने की पैरवी की है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि अगर गैर गांधी को अध्यक्ष बनाने पर पार्टी के टूटने का खतरा ज्यादा है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि गांधी परिवार से ही अध्यक्ष हो हम सब तब ही एक होकर कार्य कर सकते है।

पीसीसी में  तिवारी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम घोषित है जो चाहे नामांकन कर सकता है। मेरी व्यक्तिगत इच्छा यह है कि गांधी परिवार को नेतृत्व करना चाहिए।


सीएम गहलोत कई बार कह चुके हैं कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए लेकिन लग नहीं रहा ऐसा होगा। राहलु गांधी के अध्यक्ष नहीं बने तो सीएम गहलोत का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है।