Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान: दिनदहाड़े महिला का गैंगरेप, बिना कपड़ों के पु​लिस चौकी पहुंची पीड़िता

आपणो राजस्थान
राजस्थान: दिनदहाड़े महिला का गैंगरेप, बिना कपड़ों के पु​लिस चौकी पहुंची पीड़िता

राजस्थान इन दिनों गैंगरेप की घटनाओं के कारण आए दिन शर्मसार हो रहा है और अलवर की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि उदयपुर में दिनदहाड़े महिला के साथ गैंगरेप की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। आदिवासी क्षेत्र में कुछ दिन पहले गैंगरेप करने वाली गैंग को पकड़कर पुलिस वाहवाही लूट रही थी कि पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े गैंगरेप की घटना ने पुलिस पर फिर सवाल खड़े कर दिए है।

Suicide Note लिखकर बेटी ने मौत को लगा लिया गले, देखे ये चौंकाने वाला Video

यह घटना उदयपुर के झाड़ोल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है जहां दिनदहाड़े विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों का पुलिस का भी खौफ नहीं रहा और बागपुरा चौकी से महज 500 मीटर दूरी पर महिला के साथ रेप करके इस बात को सही साबित किया है।

Marital Rape: पत्नी से जबरन संबंध, फिर भी सजा नहीं,देखें Video

महिला अपने पीहर जा रही थी और उसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया तो उसके अन्य साथियों ने इस घटना में सहयोग किया और दुष्कर्म करने के बाद वहां से भाग गए। इसके बाद महिला बिना कपड़ों के ​ही नजदीकी चौकी पहुंची गयी तो पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। 


पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है और घटनास्थल का जायजा किया। पुलिस ने घटनास्थल से महिला की साड़ी और अन्य सामान भी बरामद किया है। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में जुट गयी है। इस घटना के बाद कांग्रेस सरकार पर बीजेपी के नेताओं ने जमकर हमला बोल दिया है और आरोप लगाया कि प्रदेश में सुरक्षा के नाम पर कुछ नहीं है। सीएम अपने पास गृहमंत्रालय लेकर बैठे है तो फिर भी इस प्रकार की घटनाएं होना शर्म की बात है।