Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गंगूबाई में आलिया भट्ट बनी सेक्स वर्कर, ट्रेलर देख छूटेगा पसीना

फिल्मी फीवर
गंगूबाई में आलिया भट्ट बनी सेक्स वर्कर, ट्रेलर देख छूटेगा पसीना

नए साल में बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार फिल्म 25 फरवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में अलिया का किरदार देखकर लोगों की पसीने छूट रहे है।

Shilpa Shetty हुई opps moment का शिकार, देखें VIDEO

इस फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन का दमदार अभिनय देखने को मिल रहा है। अजय इस फिल्म में माफिया डॉन के रोल में हैं तो आलिया गंगूबाई का रोल प्ले कर रही है। आलिया भट्ट को एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है जो बाद में मुंबई में एक सशक्त महिला के रूप में उभरती है जो समाज सेवा का काम करने लग जाती है।

BJP ने एक झटके में तोड़ दिया इन नेताओं के बेटे-बेटियों का सपना, देखें VIDEO

वहीं अजय मुंबई के माफिया डॉन रहे करीम लाला का रोल प्ले कर रहे हैं और फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सेक्स वर्कर से माफिया डॉन बनी आलिया सफेद रंग के लिबास में दर्शकों को जमकर पंसद आ रही है। गंगूबाई की कहानी 1960 के दशक की है जो उस समय मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे दबंग महिला थी। 


फिल्म में अजय देवगन को गंगूबाई से प्यार हो जाता है। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब यह देखना होगा कि फिल्म की कहानी लोगों को कितनी पसंद आती है।