जयपुर: राजस्थान के जननायक यानी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली बार ऐसा काम किया है जो एक इतिहास बन गया है। सीएम गहलोत ने गणतंत्र दिवस पर 13वीं बार बड़ी चौपड़ पर तिरंगा फहराया है। सबसे ज्यादा बार सीएम के पद पर रहने का रिकॉर्ड सुखाड़िया के नाम था और इसके बाद गहलोत का है। वहीं बीजेपी से वसुंधरा राजे ने सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराया है।
26 January का दिन क्यों हैं खास, क्या है महत्व और इतिहास,देखें VIDEO
पिछले 20 सालों से ज्यादा का समय हो गया है और राजस्थान में दो सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ही गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराते नजर आ रहे हैं। बड़ी चौपड़ पर गहलोत ने 13 बार और वसुंधरा राजे ने 11 बार तिरंगा फहराया है।
गहलोत तीन बार सीएम के पद पर रहे है
- पहली बार 1998 से 2003
- दूसरी बार 2008 से 2013
- तीसरा कार्यकाल 2018 से जारी है
राज्य में वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार:-
- पहली बार 2003 से 2008
- दूसरी बार 2013 से 2018
Public Opinion: Why Do We Celebrate Republic Day,देखें VIDEO
बड़ी चौपड़ पर गणतंत्र दिवस और स्वाधीनता दिवस मनाने की पंरपरा सालों से चली आ रही है और आजादी के बाद से ही मुख्यमंत्री झंडारोहण करते है। मोहन लाल सुखाडिया प्रदेश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहे और उन्होंने ही बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण की परंपरा शुरू की थी।
