Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अमित शाह और गजेंद्र शेखावत ने मेरी सरकार गिराने की रची थी साजिश-गहलोत

आपणो राजस्थान
अमित शाह और गजेंद्र शेखावत ने मेरी सरकार गिराने की रची थी साजिश-गहलोत

इन दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीजेपी के बड़े नेताओं पर जमकर हमला बोल रहे है और सरकार गिराने में शाह और शेखावत की साजिश तक करार दिया है। गहलोत और पायलट की गुटबाजी के बाद जिस से तरह से पायलअ ने बगावत करके सियासी संकट खंड़ा किया था उसका जिम्मेदार पीएम, अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत को बताया है।

मेरी सरकार गिराने के लिए अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र शेखावत ने हमारी पार्टी के अंदर तोड़फोड़ की थी। गहलोत ने कांग्रेस की 'आजादी गौरव' यात्रा में यह बयान दिया है। गहलोत ने कहा की हम निकम्मे थे और काम नहीं कर रहे थे को सरकार को भंग कर देते तो अच्छा होता। लेकिन बीजेपी ने एमएलए खरीदने का प्रयास किया है।

​​​​​​​

गहलोत ने कहा गुजरात बहुत अच्छा राज्य है लेकिन यहां की सरकार बहुत ही खतरनाक है।  विधायक खरीदकर सरकारें गिराओ और वोटों के माध्यम से सरकार बनाओ। मध्य प्रदेश में चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए 22 एमएलए को करोड़ में खरीदकर सरकार गिरा दी।  गहलोत ने कहा कि जहां बीजेपी की सरकार दंगे करवाती है और जांच से पहले ही लोगों के मकरान तोड़ देती है।