पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं को ओर से देवर को नौकरी देने की मांग पर पहली बार सीएम अशोक गहलोत ने सवाल उठाते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। गहलोत ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा- इन तीनों वीरांगनाओं को भाजपा नेताओं ने इकट्ठा किया है ताकि इसे चुनावी मुद्दा बनाने में लगी हुई है।
Sachin भी वीरांगनाओ के साथ और Ashok Gehlot Sarkar को खरी
गहलोत ने कहा- हमने शहीदों के लिए जो पैकेज दिया है वह अन्य राज्यों से अच्छा है और हमने जो वादा किया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है। सिंचित जमीन, नौकरी, हाउसिंग बोर्ड में मकान, पेट्रोल पंप, शहीद स्मारक, आर्थिक सहायता जैसे अन्य राहत पैकेज दिए है। पुलवामा हमले को 4 साल हो चुके है और इतने दिनों तक उनको याद नहीं आई जब चुनाव आए तो उनको आगे करके चुनावी माहौल बना रही है।
