Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस शख्स ने पत्नी को गिफ्ट में दिया ताजमहल

धर्म
इस शख्स ने पत्नी को गिफ्ट में दिया ताजमहल
हम सब अपने चाहने वालों को खुश करने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार होते हैं। ताजमहल को सच्चे प्यार की निशानी मानी जाती है और इस देखने के लिये दुनिया भर के लोगों का ताता लगा रहता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे है जो अपनी अपनी पत्नी को दुनिया का अजूबा कहा जाने वाला ताजमहल ही गिफ्ट कर दिया।
 मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी को ताजमहल की तरह दिखने वाला घर तोहफे में दिया है। इस घर को दूर से देखने पर आपको ताजमहल ही नजर आएगा। इस घर को बनाने में 3 साल का समय लगा है इसमें 4 बेडरूम, एक किचन और एक लाइब्रेरी भी बनाई गयी है। इसको तैयार करने के लिए मुंबई के कारीगर तो राजस्थान के मकराना का पत्थर इसमें लगाया गया है।
इस शख्स का नाम आनंद चौकसे है और उनको हमेशा से इस बात का मलाल था कि उनके शहर में ताजमहल क्यों नहीं है। इस वजह से ही उन्होंने अपनी पत्नी के लिए ताजमहल जैसा घर बनाने का विचार आया। इस घर को बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत लगी है और इसको एमपी सरकार ने अवॉर्ड भी दिया है। अगर कोई शख्स एक बार इस घर को देख ले तो वह ताजमहल को देखना भूल जाएगा।