फैशन और हटके दिखने और दिखाने के लिए लोग कुछ भी करने से गुरेज नहीं करते हैं। फैशन के नाम पर कई बार ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जिसे लेकर हंगामा मच जाता है। ऐसा ही कुछ पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड सहारा रे स्विम ने किया, जिसके बाद ये कलेक्शन विवादों से घिर गया है और लोग इसे तुरन्त हटाने की मांग कर रहे है, आइए जानें क्या है विवाद।
पॉपुलर क्लोदिंग ब्रांड सहारा रे स्विम ने अपने नए बिकिनी कलेक्शन में भगवान विष्णु की फोटो प्रिंट कर दी। कंपनी ने अपने ऑरा कलेक्शन 2022 को लॉन्च किया। इसके स्विमवियर के नए कलेक्शन में विष्णु भगवान की तस्वीरें छपी हैं। बिकिनी के बॉटम पर भगवान विष्णु की फोटो देख लोग भड़क गए हैं ।
हिन्दू देवी-देवताओं का फिर हुआ अपमान, बिकनी पर लगा दी भगवान की फोटो!
लोग इसे हिंदू धर्म और हिंदू देवी-देवता का अपमान बता रहे हैं। आपको बता दें कि इस क्लोदिंग ब्रांड की मालिक सहारा रे हैं, जो एक युवा सर्फर से ओनली फैंस मॉडल बनी है। कंपनी ने अपना ऑरा कलेक्शन 2022 के स्विमवियर का नया कलेक्शन लॉन्च किया है। इन कलेक्शन में विष्णु भगवान की तस्वीरें टॉप और बॉटम में छपी है।
कंपनी ने अपने विज्ञापन में भगवान की फोटो छपी बिकिनी पहने मॉडल की तस्वीरें और कलेक्शन की फोटो रिलीज की, जिसके बाद से विवाद बढ़ता चला गया और लोग गारमेंट कंपनी से फौरन इस कलेक्शन को वापस लेने और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।
बिकिनी और स्विम कलेक्शन पर भगवान की फोटो को लेकर बवाल मचा है। हिंदू धर्म के लोग इसे बेहद आपत्तिजनक मानते हुए कंपनी से फौरन इसे वापस लेने की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर लोग कंपनी के इस कलेक्शन की आलोचना कर रहे हैं।
हिंदू आईटी सेल ने ट्वीट कर लिखा कि यह पूरी तरह से अपमानजनक और हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक है, जिसे वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो कानूनी मदद लेंगे।
