ना दुल्हा, ना बाराती फिर भी है खास क्योंकि ये दुनिया की पहली शादी जिसमें लड़की दुल्हन तो बनेगी, मंडप भी होगा, 7 फेरे भी होगे..लेकिन दुल्हा नहीं, तो ये शादी कैसे होगी, गुजरात की रहने वाली 24 साल की क्षमा बिंदु ऐसी शादी करने जा रही है, जिसमें क्षमा की मांग में सिंदूर भी सजेगा लेकिन दुल्हा नहीं होगा..तो कैसी होगी ये शादी चलिये आपको बताते है...
मूसेवाला की हत्या के बाद बढ़ाई गई राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे की सुरक्षा!
शादी को लेकर लड़कियों के अलग-अलग सपने होते हैं. उनकी कई ख्वाहिशें भी होती हैं, कि उन्हें ऐसा दुल्हा मिले, वो ऐसा दिखे, उसकी हर ख्वाहिश पूरी करे, उसे खुश रखें, लेकिन इन सब लड़कियों की सोच से अलग निकली गुजरात की क्षमा बिंदु की सोच, क्योंकि क्षमा किसी और से नहीं बल्कि खुद से शादी करने जा रही हैं, क्षमा की शादी 11 जून को होने वाली है और इस शादी के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई है, क्षमा ने लहंगे से लेकर ज्वैलरी और ब्यूटी पार्लर तक बुक कर लिया है,
वो सात फेरे से लेकर सभी रीति-रिवाजों के साथ शादी करेगी, मांग में सिंदूर तक लगाएंगी लेकिन शादी में न दूल्हा होगा और न ही बाराती।क्षमा बताती है कि वो शादी नहीं करना चाहती लेकिन उसकी इच्छा दुल्हन बनने की जरूर है, वो दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार करना चाहती है, इसलिए उन्होंने खुद से शादी करने का फैसला किया, इसके बाद बाकायदा क्षमा बिंदु ने ऑनलाइन सर्च भी किया कि क्या पहले भी किसी देश की महिला खुद से शादी की है, लेकिन आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ, तो क्षमा से खुद से शादी कर एक उदाहरण पेश करना चाहती है।
क्षमा के माता-पिता भी इस शादी में शामिल होकर उसे आर्शीवाद देंगे, इतना ही नहीं शादी के बाद क्षमा 2 हफ्ते के लिए हनीमून मनाने गोवा भी जाएगी। खुद से शादी करने को सोलोगैमी और ऑटोगैमी भी कहा जाता है, सोलोगैमी को लेकर उनके समर्थकों का कहना है कि खुद से शादी करना अपने आप को अहमियत देना है ये एक बेहतर जिंदगी की शुरूआत भी हो सकता है।
