बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया लगातार ऐसे बयान दे रहे है जिसके कारण विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में कटारिया ने बोहेड़ा (चित्तोड़गढ़) के एक कार्यक्रम में सीता जी को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके कारण उनकी जमकर आलोचना हो रही है। इस बयान में नेता जी ने कहा कि सीता जी का अपहरण करके रावण ने कोई गलती नहीं की क्योंकि उसने उन्हें छुआ नहीं था।
सभी Hindu एक हो जाओ, हथियार उठाओ, हिंदुओं को भड़काने वाला Video Viral
इस वीडियो की जानकारी वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर ने दी है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि नेता जी ने किस तरह से इस प्रकार का शर्मनाक बयान दिया है। कटारिया बोल रहे हैं कि जो कमियां है उन कमियों को जलाओ। अपने में जो दुर्गुण हैं उनको जलाओ।
रावण ने सीता जी का अपहरण करके कोई कोई बहुत बड़ा पाप तो नहीं किया। लेकिन उसने कभी भी सीता को कलंकित नहीं किया दोस्तों। लेकिन आप ने सोचा है क्या रावण ले जरुर गया, लेकिन वह हमेशा मनुहार करता ही रह गया। जब तक उसने स्वीकृति नहीं दी छुआ तक नहीं।
हम कई सालों से रावण को जलाते आ रहे हैं तो हमें ये विचार करना चाहिए कि हमारे अंदर जो दुगुर्ण हैं उन्हें भी खत्म करना होगा। तब तो रावण जलाने का मकसद पूरा होगा नहीं होगा। भींडर ने कहा की कटारिया ने रावण मे कोई बुराई नहीं बताकर सम्पूर्ण रामायण को ही गलत साबित कर दिया। कटारिया कभी राम तो कभी प्रताप को कोसते है यह उनकी सोच को बताती है।
