Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अफ्रीकी दौरे के शुरू होने से पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, जल्द होगी राजनीति में एंट्री!

खेल जगत
अफ्रीकी दौरे के शुरू होने से पहले इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, जल्द होगी राजनीति में एंट्री!

भारतीय टीम इस समय अफ्रीकी दौरे पर अपने पहले टैस्ट मैच को खेलने की तैयारी में लगी हुई है। वहीं भारतीय टीम के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। हरभजन ने अपने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा- सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज मैं उस खेल से विदा लेता हूं। इस खेल ने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इस लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया है।

U-19 एशिया कप: जीत के साथ खुला भारतीय टीम का खाता, अगला नंबर पाकिस्तान का

हरभजन 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सदस्य रह चुके है। इस संन्यास को लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि अब हरभजन राजनीतिक की पिच पर बोल्ड करने उतर सकते है। कुछ दिनों पहले ही पंजाब में कांग्रेस पार्टी जॉइन करने की चर्चा हुई थी। हाल ही में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने हरभजन सिंह के साथ फोटो ट्वीट कर इसका संकेत दिया है।  हरभजन ने बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा के साथ शादी के बाद मुंबई में अपना घर लिया है।


भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन
भारत के लिए खेलते हुए हरभजन सिंह 103 टेस्ट मैच में 417 विकेट और 236 एक दिवसीय मैच में 269 विकेट अपने नाम किए है। 28 टी-20 मैच में 25 विकेट झटके है। हरभजन ने कई बार अपने बल्ले से भी दम दिखाया है और टेस्ट क्रिकेट में दो शतक जड़े है। वहीं बात करे आईपीएल की तो वे चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं।