Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हार्दिक ने रच दिया नया इतिहास, कप्तानी का दिखा नया अंदाज

खेल जगत
हार्दिक ने रच दिया नया इतिहास, कप्तानी का दिखा नया अंदाज

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाले डेब्यू मैच में आयरलैंड के खिलाफ उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।  आयरलैंड के खिलाफ खेला गया पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से 12—12 ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड ने टॉस जीतकर 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए और हैरी टेक्टर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने 9.2 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपक हुड्डा ने नाबाद 47 रन और ईशान किशन ने 26 रनों की शानदार पारी खेली। हार्दिक पंड्या पहली बार भारतीय टीम की कमान संभाल रहे थे और पहले ही मैच में उनका शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।बतौर कप्तान अपने डेब्यू में विकेट लेने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। टी-20 क्रिकेट में टीम इंडिया की कमान संभालने वाले हार्दिक नौवें खिलाड़ी बने है। 

​​​​​​​

महिला ने कंडोम में सुई चुभाई तो कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की सजा।

टी-20 क्रिकेट में भारत के कप्तानों की लिस्ट
1.    वीरेंद्र सहवाग 
2.    एमएस धोनी
3.    सुरेश रैना
4.    अजिंक्य रहाणे
5.    विराट कोहली
6.    रोहित शर्मा
7.    शिखर धवन
8.    ऋषभ पंत
9.    हार्दिक पंड्या

 भारत की प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक 

आयरलैंड की प्लेइंग 11: पॉल स्टर्लिंग, एंड्र्यू बालबर्नी, गारेथ डेलनी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, एंडी मैकब्रायन, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क एडेर, क्रेग यंग, कोनोर ओल्फेट और जोशुआ लिटिल।