Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थानः कई ज‍िलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात,जानें अपने जिले का हाल

आपणो राजस्थान
राजस्थानः कई ज‍िलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात,जानें अपने जिले का हाल

राजस्‍थान में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है और कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए है। कोटा संभाग में अच्दी बारिश के कारण कई शहरों और आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कोटा बैराज के 14 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है जिसके कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है।

सुपरपावर की चाह में युवक बना हैवान 42 लड़कियों की कर दी हत्या!

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्‍य के कोटा झालावाड़, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा व करौली जिलों में  भारी बारिश दर्ज की गई है। कोटा व झालावाड़ जिलों में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है।


बारिश के कारण चंबल नदी भी तेजी से बह रही है। राणा प्रताप सागर बांध जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज में पानी की आवक बढ़ी है। लगातार बारिश के कारण आज और गेट खोले जाएंगे जिसके कारण सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई हैं।  राजधानी जयपुर में भी रुक.रुक कर बारिश को दौर जारी है और बीसलपुर में भी पानी की अच्छी आवक हो रही है।