राजस्थान में मूसलाधार बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ हालात बन गए है और कई लोगों के जान भी चली गई है। मंगलवार को जोधपुर संभाग, अजमेर संभाग और चित्तौड़गढ़ जिलों के अनेक इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कई सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न होने यातायात प्रभावित हुआ है।
जवान दिखने के लिए लड़कियों के खून से नहाती थी ये रानी!
जोधपुर में जलभराव के चलते डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद का एलान किया है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया कि बच्चों की मृत्यु दुखद है, मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं, गहलोत के अनुसार चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत मृतक बच्चों के परिजन को पांच लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी।
सीएम ने लोगों से बारिश के मौसम में सावधानी बरतने की अपील की है। आने वाले दिनों में कई जिलों में भारी बारिश का आशंका जताई गई हैं। बारिश के चलते कई बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है।
जोधपुर में ज्यादा बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है और जोधपुर मंडल में रेल पटरियां जलमग्न हो गईं।उत्तर पश्चिम रेलवे ने सात ट्रेनें रद्द कर दी हैं और छह ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने का फैसला किया गया है।
