जयपुर, 22 मार्च, 2022। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने खा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार के ईशारे पर कोटा में जिला कलेक्टर के द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर ‘‘द कश्मीर फाईल्स’’ फिल्म देखने से रोकने के लिए धारा 144 लागू की गई है। इस फैसले के विरोध में भाजयुमो ने आवाज बुलंद कर दी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कतरे हुए कहा कि कोटा जिला कलेक्टर द्वारा कांग्रेस सरकार के ईशारे पर जो नोटिस जारी करते हुए ‘‘द कश्मीर फाईल्स’’ फिल्म का हवाला देते हुए धारा 144 लगाई गई है। वह असंवैधानिक है। शर्मा ने कांग्रेस सरकार को आडे हाथों लेते हुए कहा कि जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया यह आदेश राजनैतिक द्वेषता को दर्शाता है और 21 अप्रैल तक धारा 144 लगाना हिन्दु विरोधी सोच को दर्शता है। शर्मा ने वार्ता के माध्यम से सरकार से सवाल किया है कि जब कोटा में सभी स्थितियों सामान्य है उसके बावजूद भी ऐसी क्या समस्या आई कि जिला कलेक्टर को बिना किसी जांच के धारा 144 लगानी पड़ी।
हिमांशु शर्मा ने गहलोत सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर सरकार ने यह आदेश वापस नहीं लिया तो युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में उग्र आन्दोलन करेगा। शर्मा ने बताया कि कोटा जिला कलेक्टर द्वारा जारी किया गया असंवैधानिक आदेश और धारा 144 के गलत उपयोग के विरोध में कल दिनांक 23 मार्च शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय से सिविल लाईन्स फाटक तक उग्र प्रदर्शन किया जायेगा और सरकार को यह बता दिया जायेगा कि इस प्रकार हिन्दुओं की भावना को आहत करने के लिए असंवैधानिक आदेशों का विरोध करने के लिए भाजयुमो के द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आन्दोलन किया जायेगा और सरकार को यह अलोकतांत्रिक आदेश वापस लेना ही पड़ेगा।
