फाल्गुन माह में होली का पर्व मनाया जाता है और इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर इस पर्व को बड़ी खुशी की साथ मनाते है। लेकिन होली के पर्व के दिन से 8 दिन पहले से सभी प्रकार की शुभ कामों पर रोक लग जाती है और कहा जाता है कि 8 दिन तक कोई भी शुभ काम करने से आपकी जिंदगी बर्बाद हो सकती है। फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक लग जाता है और इस दिन से शुभ काम करने पर रोक लग जाती है।
चंद मिनटों में हो सकती है हजारों लाखों लोगों की मौत, परमाणु हमला हो तो होंगे ये विनाशकारी प्रभाव
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक शुरु होता है जिसके कारण सभी प्रकार के मांगलिक या शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली से पूर्व 8 दिनों को शुभ कार्यों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस बार होलाष्टक 10 मार्च से शुरू होगा 17 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म होगा।
पौराणिक कथा के अनुसार बताया जाता है कि होली के 8 दिन पहले यानी फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से हिरण्यकश्यप ने अपने बेटे प्रह्लाद को यातनाएं देना शुरू कर दिया था। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद का बाल भी बांका नहीं हुआ और 8 दिन बाद फाल्गुन पूर्णिमा को हिरण्यकश्यप की बहन होलिका स्वयं प्रहलाद को गोद में लेकर उसे मारने के लिए जलती अग्नी में बैठ गयी लेकिन वह जलकर मर गई, लेकिन प्रह्लाद बच गए। इन 8 दिनों में प्रहलाद पर जो अत्याचार हुए इसी वजह से 8 दिन तक कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है।
