Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

गुजरात दंगो पर अमित शाह ने बताया पीएम मोदी का सच, देखें पूरी खबर

रेसिपी
गुजरात दंगो पर अमित शाह ने बताया पीएम मोदी का सच, देखें पूरी खबर

सुप्रीम कोर्ट ने जकिया जाफरी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें 2002 के गुजरात दंगे के संबंध में एसआईटी द्वारा तत्कालीन नरेंद्र मोदी व अन्य को दी गई क्लीन चिट को चुनौती दी गई थी। इसके बाद से गुजरात दंगों की चर्चा होनी शुरू हो गई थी और इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में 2002 में गुजरात दंगों पर जो झूठ फैलाया गया उसको लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पत्नी को चूड़िया दिलवाना पड़ा भारी, बीच बाजार Boyfriend संग हुई फरार!

शाह ने  पीएम मोदी पर लग सारे आरोपों को गलत बताया है और कहा पीएम मोदी चुपचाप सारे आरोपों को सहते रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी पर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है लेकिन कुछ लोगों ने इसको लेकर झूठ बोला है। 

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर शाह ने कहा कांग्रेस इसका इतना विरोध किस लिए कर रही है। जब मोदीजी एसआईटी के सामने पेश हो तो किसी प्रकार ड्रामा नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि अगर एसआईटी सीएम से सवाल करना चाहती है तो वह सहयोग करने के लिए तैयार हैं। लेकिन कांग्रेस के नेता पूरे देश में ईडी के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।


इस लंबी लड़ाई में पीएम मोदी ने कभी एक शब्द नहीं कहा और इसके झूठ का दर्द झेला। जिस दिन गुजरात बंद का आह्वान किया गया तो उस दिन दोपहर में ही हमने सेना बुला ली थी। कोर्ट ने हमारी बात को सही माना है और हमेन दंगे रोकने के लिए उचित कदम उठाए थे।