Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सीएम गहलोत के गृह जिले में गरजे अमित शाह, बीजेपी कार्यकताओं को दिया जीत का मंत्र

आपणो राजस्थान
सीएम गहलोत के गृह जिले में गरजे अमित शाह, बीजेपी कार्यकताओं को दिया जीत का मंत्र

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन से राजस्थान के पश्चिमी जिलों में बीजेपी के कार्यकताओं में जोश भर रहे है। आज सीएम गहलोत के गृह क्षेत्र में शाह ने राहुल बाबा की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि विदेशी जर्सी पहनकर भारत जोड़ने वाले केवल वोट बैंक के लिए दिखावा कर रहे है। कांग्रेस इतने सालों से राज करती रही लेकिन कभी भारत को एक करने का प्रयास नहीं किया।

जिस लड़के पर लगाया रेप का आरोप लड़की ने उसी लड़के से कर ली शादी!

प्रदेश में हिंदू त्योहार पर प्रतिबंध करना, रामनवमी के जुलूस को रोकना, अलवर में 300 साल पुराना मंदिर तोड़ना और कई शहरों में दंगे होने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्यवाही नहीं होना बहुत कुछ कह रही है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा सीएम गहलोत से संभलता नहीं है तो पहले छोड़ दीजिए क्योंकि जनता भाजपा को लाने की तैयारी कर रही है।


इस दौरान कहा वसुंधरा ने सबसे बड़ा काम मुफ्त इलाज का किया लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस उसका श्रेय स्वयं ले रही है। रोजगार के नाम लोगों को पागल बनाया जा हरा है लाखों लोगों को नौकरी देने का वादा किया जो अभी तक पूरा नहीं हुआ।देश में सबसे महंगा पेट्रोल.डीजल राजस्थान में मिलता है। 2024 में फिर से एक बार सभी लोकसभा सीटें मोदी की झोली में डालने से पहले  2023 में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत से जीताना होगा।  इतनी धूप में कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने के बाद सभी लोगों का आना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस के जाने का समय आ गया है।