इन दिनों लोगोंं को कई प्रकार की बीमारियों से जूझना पड़ा है और इनमें से कुछ बीमारियों के मरीज तो हर घर में मिलने लगे है। गलत लाइफस्टाइल के कारण लोगों को डायबिटीज जैसी बीमारियों से लड़ना पड़ रहा है और इसको रोकने के दिन—रात दवाइयों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपको इस प्रकार की बीमारी से समय रहता बचना है तो आपको कुछ ऐसी बातों का ध्यान रखना होगा जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो जाए।
पिता चलाते थे पान की दुकान,अब बेटा IPL खेलने के लेगा 10 Crore
डायबिटीज होने का कारण शरीर में सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बनने के कारण होता है और इसके बाद कोशिकाएं प्रतिक्रिया देना बंद कर देती हैं। इस बीमारी के कारण दूसरी बीमारियां भी अपने पांव जमाने शुरू कर देती है।
जन्मजात बीमारी- हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कई ऐसी बीमारी होती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है और डायबिटीज भी इसी श्रेणी में आती है। कई लोगों पर इसका सर्वे किया गया तो पता चला जिन लोगों की फैमिली हिस्ट्री डायबिटीज का शिकार नहीं है उनमें इस बीमारी का अंश नहीं मिला है।
मोटापा- यह बात किसी से छूपी नहीं है कि मोटापा बीमारियों का घर होता है जो जीतना मोटा होगा उसमें उतनी ही बीमारियां होगी। लेकिन मोटे लोगों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में परेशानी होती है और इसकी वजह से ज्यादातर लोगडायबिटीज के शिकार हो जाते हैं। इसलिए आप अपने वजन को कम करें।
लाइफस्टाइल- कई लोगों दिनचर्या बहुत ही सुस्त होती है और इसके कारण उनकी बॉडी एक्टिव नहीं रहती है। इसके कारण डायबिटीज जैसी बीमारियां आसानी से घर बना लेती है।
मीठा खाना- कई लोग बहुत ज्यादा मात्रा में मीठा खाना पसंद करते है जो सही नहीं है। ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज का खतरा ज्यादा बढ़ता है तो आप आज से ही सही मात्रा में मीठा का सेवन करना शुरू कर दें।
