आज के समय में हर कोई रातों—रात अमीर बनना चाहता है और इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। ऐसे में हनीट्रैप एक ऐसा हथियार बना है जिसके कारण लोगों को अपनी जान के साथ पैसे तक गंवाने पड़ जाते है। कुछ लड़कियां आलिशान जिंगदी जीने के लिए हनीट्रेप के माध्यम से पैसे वाले लड़कों को फसाती है और जब वह उनके जाल में फस जाते है तो फिर शुरू होता है पैसों का खेल अगर नहीं दिए तो आपका वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है।
Bhagat Singh का वो आखिरी Letter, सुन कर हो जाएँगे भावुक
ऐसा ही एक मामला जयपुर में देखने को मिला है जहां एक तलाक शुदा महिला ने हनीट्रेप के माध्यम से ब्लैकमेल कर मिस्टर राजस्थान को धमकी देने लगी। लेकिन मिस्टर राजस्थान ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी तो महिला का असली चेहरा सबके सामने आ गया।
बुलंदशहर यूपी निवासी राधा को जब गिरफ्तार किया तो लगा की चेहरे से मासूम दिखने वाली महिला ऐसा काम कर सकती है। पुलिस ने राधा के पूरे फ्लैट को सर्च किया और उसके बारे में जानकारी जुटाने के लिए बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे को जब्त कर उसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि युवती और लोगों को भी अपने जाल में फसाया होगा।
कोर्ट ने आरोपी युवती को जेल भेज दिया और पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया। पुलिस मोबाइल में मौजुद नंबरों के आधार पर इस बात का पता लगाएगी की उसने कितने युवकों के साथ ब्लैकमेलिंग की घटना को अंजाम दिया है। महिला अपने पति से तलाक लेकर अकेली रह रही थी लेकिन उसने कई लड़कों को अपने जाल में फसाया है।
