भारतीय राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड एस्कॉर्ट में शामिल घोड़े को पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने भावुक विदाई दी। विराट नाम का यह घोड़ा राष्ट्रपति के एस्कॉर्ट में पिछले करीब 10 सालों से अपनी सेवाएं दे रहा है।
26 जनवरी की 10 कहानियां: नेहरू ने दिया RSS को परेड़ का न्यौता, पहली बार भारत हुआ शर्मसार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विराट को विदाई देते हुए उसको थपथपाया। विराट ने अपने 10 सालों के कार्यकाल के दौरान कई राष्ट्रपतियों को सलामी देने का काम किया था।
पीएम नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद घोड़े विराट को खूब दुलारा और विराट के बारे में जानकारी ली। विराट को अपनी विशिष्ट योग्यता और सेवा के लिए चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ Commendation Card से भी नवाजा गया है।
विराट 2003 में राष्ट्रपति के अंगरक्षक फैमिली में शामिल हुआ था और वह होनोवेरियन नस्ल का घोड़ा है। विराट ने पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपनी सेवाएं दी हैं जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
