Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पत्नी ने शराब पीने से टोका तोे पति ने प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला 

क्राइम
पत्नी ने शराब पीने से टोका तोे पति ने प्राइवेट पार्ट पर किया चाकू से हमला 

पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ने होने की बात सामने आती रहती है और कई बार उनका तलाक भी हो जाता है। लेकिन कई बार हत्या जैसी घटनाएं भी सामने आती है और ऐसा ही एक मामला अलवर में देखने को मिला है। जहां एक नाराज पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और इसके बाद मौके से फरार हो गया।

Ankita को जिंदा जलाने वाले हैवान Shahrukh की Custody में बेशर्म हंसी, देखें VIDEO

अलवर सदर थाना क्षेत्र के चिकानी के नाहरपुर गांव की घटना बताई जा रही है जहां आरोपी रतन ने अपनी पत्नी दीपिका पर केवल इस बात को लेकर जानलेवा हमला किया कि उसने शराब पीने से मना किया था। दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी उनके एक बेटा और एक बेटी भी है।


बताया जा रहा है कि शराब की बात को लेकर दोनों में झगड़े होते रहते थे और इस बात से नाराज होकर रतन ने गहरी नींद में सो रही पत्नी पर हमला कर दिया। उसने पत्नी के हाथ.पैर पलंग से बांध दिए और इसके बाद वह पेट व गर्दन पर चाकू से हमला किया इसके बाद प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। हमले में  बुरी तरह से जख्मी हो गई दीपिका को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से पति फरार है और रतन शराबी व जुआरी है।