शादी के बाद पत्नी ने पति को छोड़कर दूसरे शख्स से इश्क किया और उसके साथ फरार हो गई। यह घटना बांसवाड़ा की बताई जा रही है और इस खबर को सुनकर सभी लोग हैरान है। बताया जा रहा है कि पति को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला ने कुछ महीनों बाद ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा खड़ा कर दिया।
Facebook से शुरू हुई SHO-Constableके समलैंगिक संबंधों की घिनौनी दास्तां!
इस हंगामे की वजह महिला के पहले पति की दूसरी शादी की खबर सुन वह आग बबूला हो गई और पति को सबक सिखाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति को जमकर मारा और सास पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना को देखकर भीड़ भी हैरान हो गई लेकिन बाद में लोगों ने प्रेमी और विवाहिता को बंधक बनाकर जमकर धुनाई कर दी।
पीड़ित का नाम राहुल बुनकर है जिसकी शादी 3 साल पहले गांव के पास रहने वाले अंजली पुत्री रमेश बुनकर के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद अंजली ने सिलाई का कोर्स किया और इस दौरान उसकी दोस्ती आकाश नाम के लड़के से हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई और प्रेमी के लिए अंजली ने पति का घर छोड़ दिया और आकाश के साथ शादी भी कर ली।
इसके बाद दोनों परिवार के मध्य समझौता हुआ और इसके बाद राहुल की दूसरी शादी हो रही थी। लेकिन अंजली को पहले पति की दूसरी शादी पसंद नहीं आई तो वह गुस्से में उसके घर पहुंच गई और जमकर हंगाम किया। वह अपने प्रेमी के साथ राहुल से मारपीट की और बचान करने उसकी मां आई तो उस पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें उंगलियां कट गईं और खून बहने लगा। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका मौके से भागने लगे तो लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
