इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने लेटेस्ट रैंकिंग जारी की है जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे ईशान किशन को टी-20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा मिला है। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण ईशन ने लंबी छलांग लगाते हुए 68वें स्थान से 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
PM Modi के Agneepath से राख हुए युवाओं के सपने!
ईशान पहली बार टी-20 रैंकिंग में टॉप-10 में जगह बनाई हैं। अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले ईशान की 76वीं रैंकिंग थी लेकिन सीरीज में खेले गए 3 मैचों में ईशान के बल्ले से 160 से ज्यादा रन निकले हैं। इसी वजह से उनको टॉप 10 में जगह मिली है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से आग उगल रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी बन गए है। वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाड़ी ने बाजी मारी है और नंबर-1 पर पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने हासिल किया है।
नंबर-2 पर इमाम उल हक ने विराट को पीछे छोड़ दिया है। कोहली नंबर 3 पर तो नंबर 4 पर रोहित शर्मा हैं। ICC वनडे की ताजा रैंकिंग में भी पाकिस्तान ने भारत को मात दी है। भारत वर्ल्ड रैंकिंग में अब पांचवें पायदान पर पहुंच गया है।न्यूजीलैंड टॉप पर, इंग्लैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर कायम है।
