Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कप्तानी विवाद के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया 

खेल जगत
कप्तानी विवाद के साथ साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुई टीम इंडिया 

भारतीय टीम गुरुवार को साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गई है और यहां टीम इंडिया को सबसे पहले तीन टेस्ट की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए विराट को कप्तान बनाया गया है लेकिन इस सीरीज में रोहित चोट के कारण हिस्सा नहीं बन पाएंगे लेकिन वनडे में उनकी वापसी हो सकती है। इस दौरे के ऐलान से पहले ही बीसीसीआई और विराट के बीच कप्तानी को लेकर जबरदस्त जंग देखने को मिल रही थी इसके बाद विराट ने मीडिया को अपनी बात बताई।

कप्तानी छीनने पर विराट ने किया बड़ा खुलासा, रोहित से परेशानी...

विराट ने कप्तानी को लेकर बीसीसीआई को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है ले​किन रोहित को कप्तान बनाने पर उनकी कोई नारजगी नहीं है। लेकिन उनका बयान बीसीसीआई अध्यक्ष पर सवाल खड़े कर रहा है कि इन दोनों में से सच कौन बोल रहा है। कप्तानी विवाद पूर्व किक्रेटरों ने विराट काहली को ऐसे बयान नहीं देने की बजाय अपने खेल पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कप्तानी से ज्यादा देश के लिए खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

टीम इंडिया आज तक साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पायी है और इस बार विराट से उम्मीद लगायी जा रही है कि इस बार वह जीत का सुखा खत्म करके टीम को विजय बनाये। साउथ अफ्रीका को उसके घर में मात देने में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका ही कामयाब हुई है। पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा और इसके बाद 19 जनवरी से तीन वनडे की सीरीज भी खेली जाएगी। इस दौरे पर विराट अपने परिवार के साथ गये है।


साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया की टेस्ट टीम
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे,केएल राहुल,प्रियंक पांचाल ,मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज