भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था और अब टी-20 में भी इस प्रकार का प्रदर्शन करने उतरेगी। 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और इसकी वजह उसके पूराना इतिहास है।
पागल प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, Video देख दिल दहल जाएगा
2017 में वेस्टइंडीज ने भारत को टी-20 सीरीज में हराया और इसक बाद से वेस्टइंडीज की टीम टी-20 सीरीज जीतने के लिए तरस रही है। भारतीय टीम का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है और इसी वजह से वेस्टइंडीज की टीम को 5 सालों से हार का सामना करना पड़ रहा है। अगर इस सीरीज में भारत को हार मिलती है तो यह बड़ी बात होगी क्योंकि इस बार टीम में बहुत ही शानदार खिलाड़ी है जिनका प्रदर्शन देखकर हर कोई भारत की जीत की आश लगाकर बैठा है।
पिता चलाते थे पान की दुकान,अब बेटा IPL खेलने के लेगा 10 Crore
इस मैच का सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज पर होगा क्योंकि उसको इस दौरे में अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है और इसी वजह से टीम दबाव में है। लेकिन वेस्टइंडीज टी—20 की सबसे खतरनाक टीम मानी जाती है और वह बड़ा उल्टफेर करने में ज्यादा समय नहीं लगाती है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का वनडे सीरीज प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
कोहली के अलावा ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव से भी टीम को बहुत ज्यादा उम्मीद है। इन खिलाड़ियों पर आईपीएल में जमकर पैसा बरसा है। राजस्थान के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को आज के मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, दीपक चाहर, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, दीपक हुड्डा, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल
वेस्टइंडीज: कीरोन पोलार्ड (कप्तान),रोस्टन चेज, शेल्डन कॉट्रेल, डोमिनिक ड्रेक्स, जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, डेरेन ब्रावो, शाई होप,अकील हुसैन, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, काइल मेयर्स, हेडन वॉल्श
