Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

38 साल बाद हिटमैन रचेगा ये नया इतिहास, विराट पर उठने लगे सवाल

खेल जगत
38 साल बाद हिटमैन रचेगा ये नया इतिहास, विराट पर उठने लगे सवाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मैच आज खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और भारतीय टीम ने  प्लेइंग-XI में 4 बड़े बदलाव किए हैं। केएल राहुल की जगह शिखर धवन, दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर, युजवेंद्र चहल की जगह कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर की जगह दीपक चाहर को मौका दिया गया है।

Luxury Life जीने की चाहत में बन गई Sex Racket की Queen, और देने लगी लड़कियों को Training

भारत के लिए यह मैच बहुत ही निर्णायक होगा क्योंकि टीम इंडिया ने सीरीज तो पहले ही जीत ली है लेकिन उसके पास क्लीन स्वीप करने का अच्छा मौका है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अ​ब तक कुल 21 वनडे सीरीज खेली गई हैं और एक बार भी भारत क्लीन स्वीप नहीं कर सका है।

Former Minister के बेटे ने की युवती की हत्या और जमीन में दफना दिया शव

लेकिन क्लीन स्वीप के मामले में वेस्टइंडीज का पलड़ा हमेशा भारी रहा है और उन्होंने भारत के खिलाफ 3 बार क्लीन स्वीप की है। लेकिन भारत के नए कप्तान रोहित के पास पहली बार ऐसा मौका है कि वह तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बनाए। इस मैच में सबसे ज्यादा विराट के प्रदर्शन को लेकर होगी क्योंकि विराट का बल्ला नहीं चल रहा है और लोग इसे कप्तानी से जोड़कर बाते बना रहे हैं। वेस्टइंडीज सीरीज गंवाने के बाद आखिरी मुकाबले में सम्मान बचाने के लिए यह मैच जीतने का पूरा प्रयास करेगी।


टीमें 
भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज

वेस्टइंडीज- शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रुक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, हैडन वाल्श, फैबियन एलन, ओडीयन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच।