भारतीय टीम अपने घर में लगभग 50 सालों से अजेय रही है और अपनी धरती पर कीवियों को एक सीरीज भी जीतने का मौका नहीं दिया है। इस बार दो मैचों की सीरीज में भारत के लिए दो कप्तान के पास इस रिकॉर्ड को बनाये रखने की चुनौती होगी। पहले मैच में विराट कोहली की जगह अंजिक्य रहाणे कप्तानी करेंगे और दूसरे मैच में टीम के नियमित कप्तान कोहली की वापसी होगी। रहाणे की कप्तानी का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है और उनको जब भी मौका मिला है तो उसका भरपुर फायदा उठाया है। रहाणे की खराब फॉर्म इस समय सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।
इस टेस्ट सीरीज में ओपनर रोहित शर्मा को रेस्ट दिया गया है और टीम के कप्तान विराट कोहली भी पहला मैच नहीं खेलेंगे। इस मैच में नये कोच द्रविड और कप्तान रहाणे के लिए बल्लेबाजी क्रम चुनाव को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल में किसी एक को मौका दिया जा सकता है। कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम इंडियाः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत,आर अश्विन, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, रविंद्र जडेजा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडियाः विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ऋद्धिमान साहा, केएस भरत, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन,इशांत शर्मा, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, जयंत यादव।
