Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

टीम की इज्जत बचाने मैदान में उतरेंगे धोनी और रोहित, मुंबई का पलड़ा भारी

खेल जगत
टीम की इज्जत बचाने मैदान में उतरेंगे धोनी और रोहित, मुंबई का पलड़ा भारी

आज इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले खेले गए मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया था और आज का मैच मुंबई के लिए हिसाब बराबर करने वाला होगा। अब तक खेले गए मैचों में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है और 14 बार चेन्नई और 19 बार मुंबई को जीत मिली है।

इस सीजन में MI की बात करें तो उसने 11 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीते हैं और अंक तालिका में वह सबसे नीचले पायदान पर है। वहीं CSK ने भी अब तक 11 मैच खेले हैं और 4 मुकाबलों में जीत में हासिल की है और अंक तालिका में वह सबसे नीचले पायदान से दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमे प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है लेकिन अपनी इज्जत बचाने के लिए दोनों टीमें जीत हासिल करना चाहेगी। पिछले 5 मुकाबलों के प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई ने तीन मैचों में जीत दर्ज की है तो मुंबई  को दो मैच में जीत मिली है।

​​​​​​​

प्लेइंग 11
 ऋतुराज गायकवाड़, अम्बाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवन कॉनवे,महेंद्र सिंह धोनी , मोईन अली, शिवम दुबे, महीश तीक्षणा, सिमरजीत सिंह, ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी।

प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, राइली मेरेडिथ, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और कुमार कार्तिकेय।