Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

क्वालिफायर-2 में जगह बनाने के लिए बेंगलुरु से भिड़ेगी लखनऊ, फिर होगा रॉयल्स से मुकाबला

खेल जगत
क्वालिफायर-2 में जगह बनाने के लिए बेंगलुरु से भिड़ेगी लखनऊ, फिर होगा रॉयल्स से मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 सीजन में आज एलिमिनेटर मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा। आज का मैच जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में प्रवेश करेगी जहां उसका मुकाबाल राजस्थान रॉयल्स से होगा। पहले क्वालिफायर में गुजरात टाइटन्स ने रॉयल्स को हराते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समलैंगिक संबंध बनाने इंसानों में तेजी से फैल रही है ये खतरनाक बिमारी!

 लखनऊ आईपीएल में पहली बार खेल रही है तो बेंगलुरु भी पहली बार खिताब जीतने की तैयारी में है। दोनों टीम के बीच हुए मुकाबले में आरसीबी ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ को हराया था। लखनऊ का प्रदर्शन भी बहुत शानदार रहा है और इस बार वह खिताब जीतने वाली सबसे प्रबल टीम मानी जा रही है।


विराट कोहली और कप्तान राहुल के लिए यह मैच बहुत अहम होगा क्योंकि दोनों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। आज के मैच दोनों का बल्ला चलने की पूरी संभावना है। बेंगलुरु किस्मत के सहारे प्लेऑफ में पहुंची है क्योंकि अगर दिल्ली की टीम मुंबई  से नहीं हारती तो वह प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाती। लेकिन अब उनकी किस्मत के सहारे आगे का सफर नहीं तय करना होगा क्योंकि हार या जीत से फैसला तय होगा। जब बेंगलुरु की टीम 14 वर्षों से खिताब जीतने का सपना देख रही है।