Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मुंबई बिगाड़ सकती है गुजरात का खेल, प्लेऑफ में बनेगी रोड़ा

खेल जगत
मुंबई बिगाड़ सकती है गुजरात का खेल, प्लेऑफ में बनेगी रोड़ा

आईपीएल का 51वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए मैच बहुत ही अहम क्योंकि गुजरात इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करना चाहेगी तो मुंबई यह मैच जीतक अपनी लाज बचाना चाहेगी। अंक तालिका में एक तरफ गुजरात नंबर एक पर है तो मुंबई सबसे नीचे है।

गुजरात टाइटंस ने 10 मैच में से केवल 2 मैच हारे है और 16 अकों के साथ नंबर पर पर है। लेकिन गुजरात को पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया और राशिद खान ने दमदार प्रदर्शन किया है।

मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर हिन्दू लड़के को मिली मौत!,VIDEO

मुंबई इंडियंस की बात करें तो यह सीजन आईपीएल के इतिहास का सबसे खराब सीजन है और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर  हो चुकी है। अगर आज के मैच में वह जीत हासिल करती है तो गुजरात के प्लेऑफ में जाने में बांधा होगी। अंतिम मैच में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट हराकर अपनी लय में आई है।


गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ