Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

IPL 2022: 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली और बदलेगी किस्मत, जानें आपकी टीम में किसे मिलेगी जगह

खेल जगत
IPL 2022: 590 खिलाड़ियों की लगेगी बोली और बदलेगी किस्मत, जानें आपकी टीम में किसे मिलेगी जगह

आईपीएल का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होने जा रहा है। इसके लिए 590 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। इसके लिए 10 टीमों के पास 217 स्लॉट खाली हैं। यह आईपीएल का 15वां संस्करण है। इस लिस्ट में 48 खिलाड़ी दो करोड़ रुपये के बेस प्राइस वाले हैं। वहीं, 20 खिलाड़ियों का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस एक करोड़ रुपये है। 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं। 
 Kishan Bharwad Murder Case: क्या मौलवी के इशारे पर की गई Hindu लड़के की हत्या
ऑक्शन में उतरने वाले भारतीय खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, मोहम्मद शमी, ईशान किशन, अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, रविचंद्रन अश्विन,  सुरेश रैना, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ईशांत शर्मा, उमेश यादव शामिल हैं। इस बार अंडर-19 विश्व कप खेल रहे यश धुल, विक्की ओस्तवाल, राजवर्धन हंगरगेकर भी ऑक्शन में शामिल है। 

 टीम/फ्रेंचाइजी

कितनी रकम बची, करोड़ रुपये

स्लॉट खाली
चेन्नई सुपर किंग्स
4821
दिल्ली कैपिटल्स
4721
कोलकाता 
4821
लखनऊ
5922
मुंबई
4821
पंजाब
7223
बैंगलोर
5722
हैदराबाद
6822
अहमदाबाद
5222
राजस्थान रॉयल्स
6222


इन खिलाड़ियों को किया रीटेन
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरः विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल
चेन्नई सुपरकिंग्सः रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, मोईन अली, ऋतुराज गायकवाड़
दिल्ली कैपिटल्सः ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, पृथ्वी शॉ 
कोलकाता नाइटराइडर्सः आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, नरेन, वेंकटेश अय्यर

Bulandshahr के दरोगा का BJP पर आरोप, कहा- BJP वालों ने मेरा खून पी रखा है
राजस्थान रॉयल्सः संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल
पंजाब किंग्सः मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह
सनराइजर्स हैदराबादः केन विलियम्सन, अब्दुल समद और उमरान मलिक
लखनऊः केएल राहुल,  रवि बिश्नोई,मार्कस स्टोइनिस
अहमदाबादः हार्दिक पांड्या, शुभमन गिल,राशिद खान