Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

5 बार की चैंपियन को मिली 5वीं हार, एक और गलती से होगी हिटमैन की छुट्टी!

खेल जगत
5 बार की चैंपियन को मिली 5वीं हार, एक और गलती से होगी हिटमैन की छुट्टी!

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 का सफर इस बार बहुत ही निराशाजनक रहा है और सीजन के लगातार 5 मैच खेलने के बाद भी एक जीत भी नहीं मिली है। मुंबई ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है और इसके बाद भी उनका प्रदर्शन इतन शर्मनाक रहा है कि एक और हार उनको आईपीएल से बाहर कर देगी।

छात्र को किया Pregnant । School love Story | Teacher ने 13 छात्राओं से किया, 8 हो गई Pregnant

कल के मैच में मुंबई को पंजाब के हाथों बुधवार 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा और यह मुंबई की लगातार 5वीं हार है। पंजाब के खिलाफ स्लो ओवर रेट की वजह से टीम पर दूसरी बार जुर्माना भी लगा। इस सीजन में मुंबई के कप्तान समेत प्लेइंग इलेवन के अन्य खिलाड़ी भी इसके शिकार हुए है। अगर मुंबई इस सीजन में तीसरी बार यह गलती दोहराती है तो जुर्माने के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा पर एक मैच का बैन लगाया जा सकता है।

स्लो ओवर रेट के नियमों के अनुसार अगर कोई टीम पहली बार यह गलती करती है तो कप्तान पर 12 लाख रुपए का जुर्माना और दूसरी बार गलती करे तो कप्तान समेत प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर 25 लाख का जुर्माना लगा है। लेकिन तीसरी बार ऐसी गलती होती है तो कप्तान पर 30 लाख रुपए के जुर्माने का साथ एक मैच का बैन और अन्य खिलाड़ियों पर 12 लाख या फिर 50 प्रतिशत मैच फिस का जुर्माना लगेगा।


मुंबई इंडियंस को 9 और मुकाबले खेलने हैं और एक मैच हारी तो आईपीएल का सफर भी मुश्किल भरा हो सकता है। पंजाब ने मुंबई के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन वह 186 ही रन बना सकी और मैच हार गयी।