Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अंतिम ओवर में मुंबई की रोमांचक जीत से गुजरात की नहीं हुई प्लेऑफ में एंट्री

खेल जगत
अंतिम ओवर में मुंबई की रोमांचक जीत से गुजरात की नहीं हुई प्लेऑफ में एंट्री

IPL 2022 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को अंतिम ओवर में 5 रन से हराकर सीजन की दूसरी जीत हासिल कर ली है। मुंबई ने 178 का लक्ष्य दिया था लेकिन इसके जवाब में गुजरात की टीम 5 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और 5 रन से मैच हार गई। एक समय तो गुजरात जीत के करीब थी और 16 ओवर तक 3 विकेट पर 138 रन बना लिए थे। लेकिन अंतिम 4 चार ओवर में मुंबई के बॉलर्स ने दम दिखाया और टाइटन्स को हरा दिया।

PM मोदी और RSS के इशारे पर चलती है मीडिया, गहलोत का तंज!

मुंबई की 10 मैचों में ये दूसरी जीत है तो गुजरात की 11 मैचों में ये तीसरी हार थी। गुजरात टाइटन्स 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर है वो प्लेऑफ में जाने से एक कदम दूर है। अगर मुंबई के खिलाफ मैच जीत जाती तो वह इस सीजन की पहली टीम होती जो प्लेऑफ में प्रेवश करती।


गुजरात टीम ने पहले विकेट के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 106 रन जोड़े। साहा ने 34 और गिल ने 33 गेंदों में अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। इसके बाद भी टीम को जीत नहीं मिली लेकिन इस हार से गुजरात को स​बक लेने की जरूरत है।गुजरात के उपकप्तान राशिद खान ने 4 ओवर में 2 विकेट झटके। MI की शुरुआत अच्छी रही कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 45 गेंदों पर 74 रन जोड़े। 

प्लेइंग-XI
GT: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, प्रदीप सांगवान, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी।

MI: रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ।