आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबला पहली बार रिजर्व डे पर होने जा रहा है क्योंकि बारिश के कारण मैच नहीं खेला जा सका। फाइनल मैच 28 मई (रविवार) को ही खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मुकाबला रिजर्व डे में चला गया। इस वजह से 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइलन मुकाबला खेला जाएगा।
आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ
15 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब आईपीएल का कोई फाइनल मुकाबला रिजर्व-डे में खेल जाएगा। इससे पहले जितने भी सीजन में जो फाइनल मुकाबले खेले गए थे, वो निर्धारित दिन में ही खेले गए है। फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, अगर रिजर्व-डे में भी एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो गुजरात टाइटन्स की टीम चैम्पियन बन जाएगी क्योंकि वह प्वाइंट टेबल में टॉप पर रही है।
गुजरात टाइटन्स ने क्वालिफायर-2 मैच में मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में एंट्री की तो वहीं सीएसके ने क्वालिफायर-1 में गुजरात टाइटन्स को हराकर फाइलन में प्रवेश किया। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब ओपनिंग मैच खेलने वाली टीमें फाइनल खेल रही है। आज भी मौसम साफ नहीं है और बारिश का अलर्ट जारी किया है तो इसका मतलब गुजरात दूसरी बार चैम्पियन बनने जा रहा है।
Congress हाईकमान ने pilot - Gehlot विवाद का निकाला फॉर्मूला
पॉसिबल प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस : हार्दिक पंड्या , शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा , डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और जोशुआ लिटिल।
चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और तुषार देशपांडे।
