Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लगातर 3 मैच हारने के बाद चेन्नई ने लिया ये बड़ा फैसला

खेल जगत
लगातर 3 मैच हारने के बाद चेन्नई ने लिया ये बड़ा फैसला

इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है। इस सीजन में  चेन्नई का आगाज आईपीएल के इतिहास का सबसे खराब रहा है और लगातार 3 मैच हारने के बाद वह आज का मैच जीतकर अपनी लय में लौटना चाहिए।  

चेन्नई ने इस बार धोनी की जगह जड़ेजा को कप्तान बनाया है और इसका असर उनके प्रदर्शन पर दिख रहा है। हैदराबाद में शशांक सिंह और मार्को येनसन खेल रहे हैं तो चेन्नई सुपर किंग्स ने ड्वेन प्रिटोरियस को बाहर का रास्ता दिखाया है और महीश तिक्षाणा को मौका दिया है।

आईपीएल 2022 में दोनों टीमों ने अभी तक एक मैच भी नहीं जीता है। चेन्नई लगातार तीन मैच हारी है तो हैदराबाद भी अपने शुरुआती दो मैच गंवाए है। आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत अहम होगा।

​​​​​​​

 हैदराबाद  प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडन मर्करम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को येनसन, उमरान मलिक, टी. नटराजन

चेन्नई  प्लेइंग-11: रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबति रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस दोनी, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, महीष तिक्षाणा, मुकेश चौधरी