Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

IPL से होगी पैसों की बारिश: 40 हजार करोड़ कमाने की तैयारी में लगा BCCI

खेल जगत
IPL से होगी पैसों की बारिश: 40 हजार करोड़ कमाने की तैयारी में लगा BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग पर जल्द ही पैसों की बारीश होने जा रही है और इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कमाई करने का बड़ा प्लान बनाया है। बीसीसीआई ने 2023 से 2027 के लिए आईपीएल मीडिया राइट्स का टेंडर जारी किया है।

WAR पर भारी प्यार: Ukrainian Girl से Indian Boy करेगा शादी!

इस टेंडर के लिए BCCI ने लगभग 30 हजार करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा है और ये टेंडर 74 मैचों के हिसाब से तय किया गया है। इसमें दस टीमें शामिल होंगी लेकिन टेंडर में मैचों की संख्या बढ़ाने का ऑप्शन भी BCCI ने अपने पास रखा है।
 
BCCI ने इस बार मीडिया राइट्स को अलग-अलग भागों में बांटा है। जिसमें भारतीय उपमहाद्वीप के लिए अलग से प्रसारण कॉन्ट्रैक्ट किया गया है जिसमें बीसीसीआई को एक मैच के लिए 49 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी।


डिजिटल प्राइस 33 करोड़ रुपये प्रति मैच तय किया गया है। इसमें टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, डबल हेडर मुकाबले और प्लेऑफ मुकाबले शामिल किए गये है। 

टेंडर में अंतिम रूप वैश्विक प्रसारण के लिए रखा है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये प्रति मैच तय की गयी है। अगर सभी रूपों को मिलाया जाए तो इसकी कीमत 30 हजार करोड़ से ज्यादा की होगी। इसके बाद बीसीसीआई को जमकर पैसा मिलेगा। वर्तमान में आईपीएल मीडिया राइट्स स्टार नेटवर्क के पास है और यह उनका अंतिम साल तहै।